Vestige Assure Soap Benefits In Hindi

Vestige Assure Soap Benefits In Hindi (Vestige Assure Soap Ke Fayde)

आप सभी पाठकों का मेरे ब्लॉग पर स्वागत है। आज के इस लेख में हम वेस्टीज साबुन के फायदों (Vestige Assure Soap Benefits In Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। वेस्टीज कंपनी का यह प्रोडक्ट बहुत ही अच्छी क्वालिटी का है जिसको अब तक लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रयोग किया है। मै भी इस प्रोडक्ट का प्रतिदिन इस्तेमाल करता हूँ। यदि आप इस उत्पाद के बारे में जानना चाहते ही तो इसे पूरा जरूर पढ़ें। 

Vestige Assure Soap Benefits In Hindi
Vestige Assure Soap Benefits In Hindi 

रासायनिक एवं आयुर्वेदिक साबुन : गुणवत्ता एवं उपयोग

हमारे प्रतिदिन के कामकाज में हमें एक बहुत ही उपयोगी और जरूरी प्रोडक्ट की आवश्यकता होती है, जिसे हम साबुन (Soap) कहते हैं। साबुन प्रायः दो प्रकार से बनाए जाते हैं। 

1. रासायनिक 
2. हर्बल या आयुर्वेदिक 

अक्सर हम टीवी में Ads देखकर ही अपने प्रतिदिन में प्रयोग के लिए इसका चुनाव करते हैं। हमें इसके बारे में उचित जानकारी नहीं होती है। इन्हीं कुछ बातों के बारे में हम विस्तार से जानेंगे। इसीलिए आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। 

सबसे पहले हम जानते है कि साबुन बनता कैसे है। साबुन को बनाने की पूरी प्रक्रिया में तीन महत्वपूर्ण घटकों की आवश्यकता होती है, जोकि निम्नलिखित हैं :

1. वसीय अम्ल 
2. कास्टिक सोडा 
3. पानी 

 

वसीय अम्ल या (FATTY ACID ) : फैटी एसिड को प्राकृतिक रूप से मुख्यतः नारियल, जैतून अथवा ताड़ के पेड़ से निकाला जाता है। इसके साथ ही इसे जानवरों की चर्बी से भी निकाला जाता है। जिसे कि Tallow कहते हैं, यह बूचड़खानों में मिलता है। Tallow से निकाला जाने वाला वसा काफी सस्ता होता है। इसी फैटी एसिड से सोडियम लॉरेल सल्फेट (SLS) बनता है जिसका प्रयोग झाग बनाने में किया जाता है। 

यदि आप एक Vegetarian व्यक्ति हैं तो आपको साबुन के पैकेट पर ध्यान से देखना चाहिए कि कहीं छोटे-छोटे अक्षरों में (TALLOW) तो नहीं लिखा हुआ है। 

यदि आप कोई भी साबुन खरीदते हैं तो आपको सबसे पहले उस साबुन का TFM प्रतिशत जानना बहुत ही आवश्यक होता है। TFM का पूरा नाम TOTAL FATTY MATERIAL होता है। प्रत्येक साबुन का TFM प्रतिशत उसके वर्गीकरण तथा गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। जिस किसी भी साबुन जितना ज्यादा TFM (%) प्रतिशत जितना ज्यादा होता है, उसकी गुणवत्ता उतनी ही ज्यादा होती है। 

TFM (TOTAL FATTY MATERIAL) के आधार पर रासायनिक साबुनों को सामान्यतः तीन भागों में विभाजित कर सकते हैं। 

1. कार्बोलिक साबुन (Carbolic Soap)
2. ट्वायलेट साबुन (Toilet Soap)
3. नहाने का साबुन (Bathing Bar)


1. कार्बोलिक साबुन (GRADE 3 SOAP) : जिस किसी भी साबुन का TFM प्रतिशत (40% - 50%) तक होता है, उन सभी साबुन को ग्रेड 3 (GRADE 3) का साबुन कहा जाता है। ये सभी साबुन सबसे खराब क्वालिटी के होते हैं। इनमें फिनायल की कुछ मात्रा मिलायी होती है, जिसका प्रयोग जानवरों के शरीर में लगे कीड़ों को मरने तथा घर की फर्श को साफ़ करने के लिए किया जाता है। Europian देशों में इस प्रकार के Soap को Animal Soap या जानवरों को नहलाने का साबुन कहते हैं। 

इंसानों के नहाने के लिए इस ग्रेड के साबुन का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। 

Example : हमारे देश में LifeBoy को इस श्रेणी का साबुन माना जाता है। 

2. ट्वायलेट साबुन (GRADE 2 SOAP) : जिस किसी भी साबुन के TFM का प्रतिशत (50%-60%) तक होता है, उसे ग्रेड 2 (GRADE 2) का साबुन कहते हैं। सामान्यतः इस ग्रेड के साबुन को Toilet Soap के नाम से जानते हैं। इस साबुन का प्रयोग टॉयलेट के बाद हाथ धोने के लिए किया जाता है। इस साबुन के प्रयोग से त्वचा पर नुकसान, ग्रेड 3 साबुन की अपेक्षा कम होता है। 

Example : हमारे देश में इस ग्रेड के साबुन Lux, Liril, Dettol तथा Hindustan Unilever के काफी सारे साबुन आते हैं। 

3. नहाने का साबुन (GRADE 1 SOAP) : जिस किसी भी साबुन के TFM का प्रतिशत 76% से ज्यादा होता है, उसे ग्रेड 1 (GRADE 1) का साबुन कहते हैं। इस ग्रेड के साबुन को सबसे बेहतर क्वालिटी का साबुन कहते हैं तथा इनका प्रयोग नहाने के लिए किया जा सकता है। इस ग्रेड के साबुन का हमारे त्वचा पर बहुत ही कम नुकसान होता है। बहुत ही कम निरमा या साबुन बनाने वाली कम्पनियाँ इस प्रकार के साबुन बनाती हैं। 

साबुन में झाग बनाने के लिए सोडियम लारेल सल्फेट नामक रसायन का प्रयोग किया जाता है, जोकि हमारी त्वचा के कोशिकाओं को शुष्क बनाती हैं। यह हमारी आँखो के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है। नहाते समय यदि यह आँखों में चला जाता है तो इससे आँखों में जलन होने लगती है।  

हमारे देश में हजारो वर्षों पहले से ही नीम, तुलसी और पुदीना जैसे पदार्थों का प्रयोग त्वचा को स्वस्थ तथा स्वच्छ रखने के लिए किया जाता रहा है। जबकि विदेशों में हल्दी,नीम,तुलसी,चन्दन,बादाम,नारियल की कमी के कारण Chemical Soap का प्रयोग होता है। धीरे-धीरे हमारे देश में भी केमिकल से बने हुए साबुन बिकने लगे, इसका मुख्य कारण टीवी, अखबार का विज्ञापन है। जिसे देखकर इंडिया में भी इसका प्रयोग बहुतायत मात्रा में होने लगा। टीवी में तरह-तरह के विज्ञापन दिखाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाने लगा और उनका साबुन बिकने लगा। 

इसीलिए यदि आप भी टीवी विज्ञापन देखकर नहाने का साबुन प्रयोग करते हैं तो इससे पहले उसके रैपर पर साबुन के TFM का प्रतिशत अवश्य देख लें।  जिस किसी भी साबुन GRADE 1 तथा TFM का प्रतिशत 76% से ज्यादा न हो, कृपया उसका प्रयोग नहाने के लिए न करें। 

ग्रेड १ के नीचे वाले साबुन को जानवरों अथवा कुत्तों को नहलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। 

 Vestige Assure Soap Benefits In Hindi (Vestige Assure Soap Ke Fayde)

1. इसके नियमित प्रयोग से हमारे त्वचा पर मौजूद सभी प्रकार के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है
2. इसके नियमित प्रयोग से हमारी त्वचा स्वस्थ होती है जिससे हमारी त्वचा  पर चमक आती है। 
3. इसके नियमित प्रयोग से त्वचा पर किसी प्रकार की खुजली की परेशानी है तो उससे छुटकारा मिलता है। 
4. इसके नियमित प्रयोग से हमारी त्वचा कोमल तथा मुलायम बनती है। 
5. इसके नियमित प्रयोग से हमें चर्म रोग में भी लाभ मिलता है।
6. इसके नियमित प्रयोग से चेहरे पर मौजूद झुर्रियाँ ठीक होती हैं।  
7. इसके नियमित प्रयोग से स्किन के सभी Cells स्वस्थ होते हैं तथा स्किन चमकदार दिखाई देती है।

Vestige Assure Soap Side Effects In Hindi 

Vestige Assure Soap का कोई भी नुकसान अथवा दुष्प्रभाव नहीं है। यह तुलसी, नीम तथा पुदीना से मिलकर बना हुआ है। इसीलिए इसके प्रयोग से हमारी त्वचा पर कोई भी नुकसान नहीं पहुँचता है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं मिलाया गया है। 

Note : Vestige Assure Neem Tulsi Pudina Soap : 78% TFM

अब आप चेक जरूर करें, कि क्या आपके साबुन में TFM 78% है।

Vestige Assure Soap Price 100g

वेस्टीज कंपनी का यह साबुन 100gm की Packing में आता है। इसका Product Code : 23001 है। इसकी MRP 40 रुपए है तथा इसकी DP (Distributor Price): 35 रुपए है।    

Where To Buy Vestige Assure Soap Offline/Online? 

यदि Vestige Assure Soap को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे वेस्टीज कंपनी के किसी DLCP या Branch Office पर जाकर खरीद सकते हैं। यदि आप इसे ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आप वेस्टीज का एंड्राइड एप्प डाउनलोड करके वहाँ से आर्डर कर सकते हैं अथवा वेस्टीज की वेबसाइट पर जाकर भी आर्डर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले वेस्टीज में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। जिसके लिए आपको एक भी रुपया देने की कोई जरुरत नहीं है। रजिस्ट्रेशन करना बिलकुल ही मुफ्त है।  


हमनें इस आर्टिकल में Vestige Assure Soap Benefits In Hindi से सम्बन्धित सभी पॉइंट्स के बारे में विस्तार से जाना। यदि आपको यह लेख पसन्द आया हो तो आप हमें अपनी राय कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं तथा अपने जानने वालों के साथ Share करके उन्हें भी इसके बारे में बता सकते हैं। 

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.